उत्तर प्रदेश

Lucknow: गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन आज से

Admindelhi1
20 Sept 2025 1:00 PM IST
Lucknow: गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन आज से
x

लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में साहित्य प्रेमियों का बड़ा महाकुंभ आज से शुरू होने जा रहा है। गोमती पुस्तक महोत्सव 20 से 28 सितंबर तक चलेगा और इसमें प्रदेशभर ही नहीं बल्कि देशभर के नामी-गिरामी लेखक, प्रकाशक और साहित्यकार हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन रोजाना सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर चर्चा सत्र, लेखकों से संवाद और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम भी होंगे। राजधानी लखनऊ के लिए यह सांस्कृतिक और साहित्यिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Next Story