उत्तर प्रदेश

Lucknow: गैंगस्टर शक्ति सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा, दर्ज हैं 35 से ज्यादा मामले

Admindelhi1
30 Jun 2025 5:47 PM IST
Lucknow: गैंगस्टर शक्ति सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा, दर्ज हैं 35 से ज्यादा मामले
x

लखनऊ: तालकटोरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास (IPC 307) जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे वांछित आरोपी शक्ति सिंह, जिसे कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, को उसके सुल्तानपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शक्ति सिंह पर लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या और अमेठी समेत कई जिलों में संगीन धाराओं के तहत 35 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, SC/ST एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश और डीसीपी पश्चिमी, एसीपी बाजारखाला के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत तालकटोरा थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

दिनांक 28 जून 2025 को शाम करीब 6:15 बजे इस टीम ने शक्ति सिंह (उम्र 38 वर्ष) को उसके पैतृक निवास हलियापुर सेठी पट्टी, थाना हलियापुर, जिला सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

शक्ति सिंह की गिरफ्तारी लखनऊ की ADJ-08 कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र (NBW) के तहत हुई, जो कि ST No. 1340/10 और Crime No. 407/10, IPC 307 (हत्या की कोशिश) से संबंधित था।

कौन है शक्ति सिंह?

शक्ति सिंह कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि एक सीरियल अपराधी है। उस पर लगातार दो दशकों से अलग-अलग थानों में आपराधिक केस दर्ज हो रहे हैं। उसकी अपराध कुंडली में कुल 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य धाराएं नीचे दी गई हैं:

कुछ प्रमुख आपराधिक मुकदमे:

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने इस कार्रवाई को बड़े आपराधिक नेटवर्क की कमर तोड़ने वाली कार्रवाई बताया है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। शक्ति सिंह की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश पुलिस की सक्रियता और गंभीर अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी न सिर्फ कानून-व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देती है।

Next Story