उत्तर प्रदेश

Lucknow: एक परिवार की चार अर्थियां एक साथ, लोगों की आँखों में आंसू

Admindelhi1
14 April 2025 3:04 PM IST
Lucknow: एक परिवार की चार अर्थियां एक साथ, लोगों की आँखों में आंसू
x

लखनऊ: जयपुर में हुए दर्दनाक हादसे में इंजीनियर समेत परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। आज सुबर पांचों की अर्थियां एक साथ उठीं। रविवार को गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह (32), पत्नी प्रियांशी (33), बेटी श्री (छह माह), अभिषेक के पिता सत्यप्रकाश (65) और मां रमादेवी (63) की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों का शव सोमवार सुबह 4 बजे ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज स्थित घर पहुंचा गया, जहां घर में चीख-पुकार मच गई। घर के बाहर रिश्तेदारों, परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

अभिषेक के बड़े भाई हिमांशु, चाचा चंद्रप्रकाश और अन्य परिजनों ने कांपते हाथों और आपने आपको संभालते हुए सभी की अर्थी को कंधा दिया। कफन में लिपटी छह की मासूम के शव को देखकर लोग कांप उठे। शवों को रखने के लिए दो गाड़ियां मंगाई गई थीं। एक में पति-पत्नी और दूसरी गाड़ी में मां-बाप के शवों को रखा गया। मासूम श्री के शव को घर के पास में ही दफना कर दिया गया।

Next Story