उत्तर प्रदेश

Lucknow: पूर्व प्रेमी ने महिला और भांजे को आपत्तिजनक हालत में देख मारी गोली

Admindelhi1
24 March 2025 1:28 PM IST
Lucknow: पूर्व प्रेमी ने महिला और भांजे को आपत्तिजनक हालत में देख मारी गोली
x
"पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश देना शुरू किया"

लखनऊ: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक महिला और उसके भांजे को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पूर्व प्रेमी ने दोनों को गोली मार दी। महिला को गोली पीठ में लगी, जबकि भांजे के हाथ में गोली लगी। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व उसके भांजे को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

10 साल पहले हो चुकी थी महिला के पति की मौत

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि महिला के पति का करीब 10 साल पहले देहांत हो गया था। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। सआदतगंज के चौपटिया निवासी यूसुफ सिद्दीकी उर्फ भैयू ने कई बार महिला की आर्थिक मदद की थी। उसका महिला के घर आना-जाना था और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि, करीब एक महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और महिला ने यूसुफ से मिलना और बात करना बंद कर दिया।

भांजे से नजदीकियों से भड़का यूसुफ

इसी दौरान महिला की नजदीकियां सीतापुर निवासी उसके भांजे से बढ़ने लगीं, जो महिला के घर में ही रह रहा था। शनिवार रात महिला और उसका भांजा घर पर थे, तभी देर रात यूसुफ वहां पहुंच गया। महिला को भांजे के साथ देखकर यूसुफ भड़क उठा और विरोध करने लगा। गुस्से में उसने असलहा निकालकर महिला पर गोली चला दी।

गोली लगने से महिला गंभीर, भांजे को हाथ में गोली

गोली लगने से महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। भांजा जब आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ा, तो यूसुफ ने उसे भी गोली मार दी, जिससे गोली उसके बाएं हाथ में जा लगी। इसके बाद यूसुफ ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

महिला की हालत गंभीर, भांजे को मिली छुट्टी

स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके भांजे को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इलाज के बाद भांजे को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी यूसुफ सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Next Story