उत्तर प्रदेश

Lucknow: 9 पदक जीतने वाले पूर्व डीएसपी का सम्मान

Admindelhi1
22 July 2025 1:13 PM IST
Lucknow: 9 पदक जीतने वाले पूर्व डीएसपी का सम्मान
x
"यूपी डीजीपी से की प्रेरणादायक मुलाकात"

लखनऊ: कल (सोमवार) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से ‘‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025‘‘ में 09 पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक श्री जगदीश सिंह द्वारा मुलाकात की गयी। पुलिस महानिदेशक उ0 प्र0 द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं दी गई।

विदित हो कि अमेरिका के बर्मिंघम में दिनॉकः 27 जून से 06 जुलाई तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उ0प्र0 पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक 69 वर्षीय जगदीश सिंह द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपने जुनून और फिटनेस के दम पर 09 पदक जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए अपने देश का नाम रोशन किया गया।

यह उपलब्धि उन्हें World Police Games में भारत के सबसे वरिष्ठ और सबसे सफल एथलीट के रूप में स्थापित करती है। एक वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा एक साथ 09 पदक जीतना वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के 40 वर्षों में भारत के लिए ऐतिहासिक रिकॉर्ड है, जो न केवल उ0प्र0 पुलिस बल्कि प्रदेश एवं देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

हर दिन एक के बाद एक स्पर्धाओं में भाग लेना और प्रत्येक इवेन्ट में अपना बेस्ट देना, न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद चुनौतिपूर्ण होता है। 69 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके इन्होने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नम्बर है, असली ताकत आपके जज्बे और आत्मविश्वास में होती है।

विशेष प्रेरणाः 4800 मीटर की दौड़ में इनके द्वारा लिया गया 28 मिनट का समय आज भी पुलिस भर्ती के मापदंड से कम है। यह उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो युवा होते हुए भी पुलिस भर्ती में 4800 मीटर की दौड़ को 28 मिनट में पूरा नहीं कर पाते।

प्राप्त कुल पदक की संख्याः- 09

1-03 स्वर्ण

2-04 रजत

3-02 कांस्य

प्रमुख उपलब्धियाँः

व्यक्तिगत स्पर्धाएँ (65+ वर्ग)ः

800 मीटर दौड़ -स्वर्ण (3 मिनट 38 सेकंड)

10 किलोमीटर दौड़ – स्वर्ण (59 मिनट)

5000 मीटर दौड़ -रजत (28 मिनट)

क्रॉस कंट्री -कांस्य (1 घंटा 2 मिनट)

हाफ मैराथन -कांस्य (2 घंटे 12 मिनट)

टीम स्पर्धाएँः

क्रॉस कंट्री टीम (भारत + ब्राज़ील) -स्वर्ण

बैडमिंटन टीम (60+, भारत + मलेशिया) -रजत

4*400 मीटर रिले (60+) -रजत

हाफ मैराथन टीम (भारत +यूएसए) – रजत

Next Story