उत्तर प्रदेश

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पहली बार 75 जिलों में सिविल डिफेंस का नेटवर्क तैयार होगा

Admindelhi1
30 May 2025 11:11 AM IST
Lucknow: उत्तर प्रदेश में पहली बार 75 जिलों में सिविल डिफेंस का नेटवर्क तैयार होगा
x
"यूपी के सभी जिलों में सिविल डिफेंस का गठन"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को देर रात बड़ा फैसला किया है। यूपी सरकार ने राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यूपी सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन किया जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या होने वाली है सिविल डिफेंस के गठन की पूरी प्रक्रिया।

भर्ती कौन करेगा?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल डिफेंस के गठन के लिए जिलाधिकारी यानी डीएम को बड़ा अधिकार सौंपा गया है। राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के लिए पदों का सृजन डीएम के माध्यम से किया जाएगा।

1962 के बाद आया ऐसा फैसला

उत्तर प्रदेश की सरकार ने साल 1962 के बाद पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन करने के फैसले को मंजूरी दी है। साल 1962 में उत्तर प्रदेश के 15 नगरों में सिविल डिफेंस की स्थापना हुई थी। इसके बाद साल 2015 में प्रदेश के 9 जिलों में सिविल डिफेंस विभाग का विस्तार किया गया था। वहीं, अब राज्य के 49 जनपदों में सिविल डिफेंस स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

क्या होता है सिविल डिफेंस का काम?

आसान भाषा में कहे तो सिविल डिफेंस का काम मुश्किल के समय में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होता है। सिविल डिफेंस किसी भी आपातकालीन स्थिति के समय लोगों की सुरक्षा, नुकसान को कम करने और इसके बाद स्थिति को सामान्य करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

सिविल डिफेंस के उद्देश्य

देश के आम लोगों के जीवन की रक्षा करना।

देश और नागरिकों की संपत्ति को होने वाले नुकसान को कम करना।

नागरिकों के मनोबल को बना के रखना। सुरक्षा और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना।

किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयारी करना और लोगों को इसके बारे में जागरूक करना।

Next Story