उत्तर प्रदेश

Lucknow: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, छह लोग घायल

Admindelhi1
10 May 2025 7:55 PM IST
Lucknow: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, छह लोग घायल
x
"दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल"

लखनऊ: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लोहे के रॉड सहित लाठी डंडे चलने के साथ खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी लाई। जहां एक युवक की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमण्डी खुर्द में पुरानी दुश्मनी के चलते शनिवार सुबह दो पक्षों के मध्य भयानक संघर्ष देखने को मिला। लाठी-डंडों और लोहे की रॉडों से लैस होकर एक पक्ष ने दूसरे पर धावा बोल दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सादाब की हालत नाजुक देख लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सादाब की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष को देखते हुऐ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही है।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह भाटी का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Next Story