- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: फिर ठंड का...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: फिर ठंड का एहसास , 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस
Tara Tandi
12 Dec 2024 5:32 AM GMT
![Lucknow: फिर ठंड का एहसास , 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस Lucknow: फिर ठंड का एहसास , 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/12/4225537-8.webp)
x
Lucknow लखनऊ : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण चल रही ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। राजधानी में बुधवार को चटख धूप खिलने के बावजूद दिन में गलन रही। सर्द हवाओं के कारण 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया है। अभी इसे और नीचे जाने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन पूर्व पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्र में दिखने लगा है। उत्तर पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और गिर सकता है। उन्होंने बताया कि ठंड बढ़ने की संभावना है साथ ही तापमान गिरने के कारण दिन में भी ठंड का एहसास होगा।
तापमान
दिनांक - अधिकतम न्यूनतम
7 दिसंबर - 25.7 - 9.4
8 दिसंबर - 26.5 - 9.5
9 दिसंबर - 24.3 - 11.0
10 दिसंबर - 24.1 - 10.0
11 दिसंबर - 24.0 - 6.6
TagsLucknow फिर ठंड एहसास24 घंटे न्यूनतम तापमान3.5 डिग्री सेल्सियसLucknow feels cold again24 hours minimum temperature3.5 degree Celsiusजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story