- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: किसानों की...
Lucknow: किसानों की मुस्कान लौटेगी, यूपी सरकार का तोहफा तैयार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के उद्देश्य से एक बड़ी योजना शुरू की है। सरकार का दावा है कि इस योजना से राज्य के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
"जनता से रिश्ता" न्यूज संवाददाता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2.5 करोड़ से ज़्यादा किसान खेती करते हैं। इस योजना से उत्तर प्रदेश के कम से कम दो करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
WCL 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा महायुद्ध! क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाक, जानें कहां खेला जाएगा ‘महामुकाबला’
किसानों को फसल का अच्छा दाम
जानकारी के मुताबिक, सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए एक नई पहल की है। सरकार ने मक्का और आलू की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू की है, जिसे 'सार्वजनिक-निजी भागीदारी कृषि मूल्य श्रृंखला विकास परियोजना' नाम दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार और निजी कंपनियाँ मिलकर काम करेंगी, जिससे खेती के बाद की प्रक्रिया जैसे भंडारण, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण और बिक्री आसान और बेहतर हो जाएगी। इससे किसानों को फसल का अच्छा दाम मिलेगा और बर्बादी भी कम होगी।
हर साल 25 हज़ार टन मक्के की खरीद
उत्तर प्रदेश सरकार ने मक्के की खेती को बढ़ावा देने के लिए देश की अग्रणी एग्रीटेक कंपनी 'निंजाकार्ट' के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कंपनी यूपी के 5 जिलों के 10 हज़ार से ज़्यादा किसानों से 25 हज़ार टन मक्के की खरीद हर साल करेगी। इस मक्के को इथेनॉल बनाने वाली फैक्ट्रियों में भेजा जाएगा, जिससे भारत के हरित ऊर्जा लक्ष्य को भी बल मिलेगा।
विदेश भेजने की सुविधा प्रदान
आलू की खेती और उसके प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए एक विदेशी कंपनी एग्रिस्टो मासा के साथ एक समझौता किया गया है। यह कंपनी किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले आलू उगाने, उन्हें संसाधित करने और विदेश भेजने की सुविधा प्रदान करेगी। इससे किसानों, खासकर आलू उत्पादक जिलों के किसानों को नए बाजार और आय के अवसर मिलेंगे।





