- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: महिला से...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: महिला से दुष्कर्म की कोशिश के बाद परिजनों पर हमला, पुलिस में शिकायत
Tara Tandi
24 Aug 2025 4:15 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : मदेयगंज इलाके में मकान मालिक के बेटे और उसके दोस्त ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध कर पीड़िता शोर मचाते हुए घर के बाहर भागी तो आरोपी भाग निकले। मदेयगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला पीड़ित पत्नी के साथ थाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। बुधवार रात करीब 11:30 बजे मकान मालिक का बेटा आयुष दोस्त पिंटू के साथ कमरे में घुस गया। आरोप है कि दोनों उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने लगे। आरोपियों ने हाथ पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
खुद को बचाते हुए महिला ने किसी तरह धक्का दिया और घर के बाहर भागी। कुछ देर में पति व भांजा घर पहुंचे। पीड़िता ने आपबीती बतायी। इसपर पति भांजे के साथ शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी आयुष व पिंटू ने चार-पांच दोस्तों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित पति ने मामले की शिकायत मदेयगंज थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आयुष, पिंटू व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsLucknow महिला दुष्कर्म कोशिशपरिजनों हमलापुलिस शिकायतLucknow Woman rape attemptfamily members attackpolice complaintजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





