उत्तर प्रदेश

Lucknow: पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार

Admindelhi1
6 May 2025 8:43 AM IST
Lucknow: पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार
x
"अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी"

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है. जल्द ही इन दोनों एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन, बजट होटल, फूड कोर्ट, थीम पार्क और लॉजिस्टिक्स पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

ई-वे हब्स विकसित करने की योजना

सरकार के बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने 12 ई-वे हब्स विकसित करने की डिटेल प्लान तैयार की है. यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आधुनिक उत्तर प्रदेश' के विज़न का हिस्सा है, जिसमें राज्य के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जाना है.

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 4 ई-वे हब बनाए जाएंगे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 4 ई-वे हब बनाए जाएंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 40 हेक्टेयर होगा. बांदा, हमीरपुर और जालौन में ये हब स्थापित होंगे. बांदा और हमीरपुर में एक-एक 10 हेक्टेयर का हब बनेगा, जबकि जालौन में दोनों तरफ 10-10 हेक्टेयर के दो हब होंगे.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 8 ई-वे हब होंगे

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुल 8 ई-वे हब बनाए जाएंगे, जिनका कुल क्षेत्रफल 81.89 हेक्टेयर होगा. बाराबंकी, अमेठी, मऊ और गाजीपुर में एक-एक हब और सुल्तानपुर और आजमगढ़ में दोनों तरफ चार हब विकसित किए जाएंगे.

ये सुविधाएं मिलेंगी

प्रत्येक ई-वे हब में पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, EV चार्जिंग पॉइंट, शौचालय, पीने का पानी, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें, बजट होटल, थीम पार्क, लॉजिस्टिक्स हब, बच्चों के खेल क्षेत्र, हेल्थकेयर सेंटर और शैक्षणिक संस्थानों जैसी सुविधाएं होंगी.आधुनिक सीसीटीवी लगाए जाएंगेसभी ई-वे हब में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी सिस्टम भी लगाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे. यह परियोजना EPC मॉडल के तहत पूरी की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित हो सके.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की लंबाई: 340.824 किलोमीटर

शुरुआत: लखनऊ (चांद सराय, गोमतीनगर)अंत: गाजीपुर (हैदरिया गांव, NH-31 से जुड़ाव)लेन: 6 लेनइन जिलों से होकर गुजरता है लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपु,र अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर।

Next Story