उत्तर प्रदेश

Lucknow: पंचायत चुनाव से पहले आबकारी विभाग की छापेमारी तेज

Admindelhi1
22 Jun 2025 4:13 PM IST
Lucknow: पंचायत चुनाव से पहले आबकारी विभाग की छापेमारी तेज
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की चर्चाओं के बीच उप्र आबकारी विभाग ने छापेमारी तेज कर दी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 16 जगहों पर आबकारी विभाग ने छापेमारी की और कच्ची शराब, लहन, देशी शराब बरामद किया। आबकारी विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोण्डा जिले में गांव तारी परसोहिया, धोबिय अनपूर्व, महुआडीह, गर्हि, सिसई मांझा में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी में 95 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 12 सौ किलो लहन बरामद की है। मौके पर लहन को नष्ट किया गया। बलरामपुर जिले में ग्राम मोतीपुर, रघुनाथपुर, बालापुर में आबकारी टीम की दबिश में 43 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 90 किलो लहन नष्ट किया गया।

बहराइच में आबकारी टीम ने ज़ालिमनगर, उदवापुर, बख्तावर गांव, फत्तेपुरवा, असईला, तपेसिपाह ग्रामों में चेकिंग के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कच्ची शराब बनाने वाले लोग मौके से फरार हो गये। सीतापुर जिले में महोली के ग्राम कंचनपुर, महेवा में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान वहां 50 किलोग्राम लहन भी मिला, जिसे मौके पर नष्ट किया गया महाराजगंज में आबकारी टीम ने ग्राम नागेसरपुर में छापेमारी की और 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। टीम को मौके पर दो क्विंटल लहन भी मिला, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। ज्ञातव्य हो कि आबकारी आयुक्त की ओर से चुनावों के दौरान शराब बांटने के मामलों पर रोकथाम लाने के लिए सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है।

Next Story