उत्तर प्रदेश

Lucknow: किन्नरों ने बस में की वसूली, स्टाफ को डराया

Admindelhi1
11 July 2025 6:51 PM IST
Lucknow: किन्नरों ने बस में की वसूली, स्टाफ को डराया
x

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में किन्नरों का उग्र और असामाजिक व्यवहार अब आम जनता और परिवहन कर्मचारियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। रोडवेज बसों में जबरन चढ़कर पैसे वसूलने, धमकाने और अश्लील हरकतों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

पूरा मामला अवध डिपो की एसी बस (UP33 AT 4029) का है, जो आलमबाग से प्रयागराज जा रही थी। बस में ड्यूटी पर तैनात त मृतक आश्रित महिला परिचालक और नियमित चालक ने अधिकारियों को लिखित शिकायत में बताया कि बस के रवाना होते ही कुछ किन्नर जबरदस्ती बस में घुस आए और यात्रियों से 50-100 रूपये तक की वसूली करने लगे।जब यात्रियों ने जब इसका विरोध किया, तो किन्नरों ने अश्लील भाषा में गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बिगड़ गई कि महिला परिचालक और चालक को भी धमकाया गया और अश्लील हरकतों से परेशान किया गया। किन्नरों ने रोडवेज बस के शीशे तोड़ने और बस को आग लगाने की धमकी दी डाली।

घटना के बाद यात्रियों में भय और असहजता का माहौल बन गया। महिला परिचालक और ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत आलमबाग पुलिस चौकी ले गए। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से प्रयागराज रवाना किया गया।

पुलिस और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बस स्टेशन के स्टाफ और अन्य परिवहन कर्मियों ने इस घटना के बाद पुलिस और निगम अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। मगर ये कोई पहली बार नहीं है। कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग जैसे व्यस्त बस अड्डों पर किन्नरों की ये दबंगई कोई नई बात नहीं रह गई है।

नकली किन्नरों का गिरोह सक्रिय?

आलमबाग बस स्टेशन प्रबंधन और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक , कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो हार्मोन इंजेक्शन और मेकअप के जरिए खुद को किन्नर दिखाकर वसूली करते हैं। इनका मकसद सिर्फ यात्रियों को डराकर पैसा ऐंठना होता है।

Next Story