उत्तर प्रदेश

Lucknow: एटा पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
17 Feb 2025 1:02 PM IST
Lucknow: एटा पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया
x
"पत्नी की दोस्त के घर विवाद सुलझाने पहुंचा था"

लखनऊ: एटा पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हेमंत बुंदेला खुद को आईपीएस बताकर पत्नी की दोस्त के घर विवाद सुलझाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी सच्चाई सामने आ गई।

घटना जलेसर क्षेत्र की है, जहां आरोपी आईपीएस अधिकारी होने का रौब झाड़ रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। सख्ती से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी आईपीएस है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है।

Next Story