- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: रोडवेज बसों...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: रोडवेज बसों में महिलाओं का प्रवेश, 47 नियुक्त
Admindelhi1
17 Sept 2025 1:39 PM IST

x
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में महिलाओं को रोजगार और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 47 महिला संविदा परिचालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यह नियुक्ति पत्र परिवहन क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी ने महिला परिचालकों को प्रदान किए।
जानकारी के अनुसार, 15 से 25 जुलाई तक आयोजित रोजगार मेले में इन पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। कुल 69 आवेदनों में से जांच के बाद 47 महिलाएं पात्र पाई गईं और सभी को आज नियुक्ति पत्र दे दिए गए। चयनित परिचालकों का डिपो भी तय कर दिया गया है।
यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज की जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। इन महिला परिचालकों को अब बसों में यात्रियों की टिकटिंग और संचालन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
Tagsलखनऊरोडवेज बसोंमहिलाओंप्रवेश47 नियुक्तLucknowRoadways buseswomenadmission47 appointedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





