उत्तर प्रदेश

Lucknow: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला, सैकड़ों को मिलेगा नौकरी का अवसर

Admindelhi1
9 May 2025 9:10 PM IST
Lucknow: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला, सैकड़ों को मिलेगा नौकरी का अवसर
x
"राजकीय आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला"

लखनऊ: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 14 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में 5 कम्पनियां शामिल होंगी। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि मेले में प्रशिक्षार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने के लिए सभी कार्यदेशकों एवं अनुदेशकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों में टाटा मोटर्स (लखनऊ एवं पंतनगर), शिवा एन्टरप्राइजेज, डीलक्स बेयरिंग्स, जेबीएम तथा एजेस फेड्रल लाइफ इन्श्योरेन्स शामिल हैं। ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट अधिकारी एमए खां ने बताया कि इस मेले में 18 से 30 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

पात्रता के अंतर्गत शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण से स्नातक तक रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 21,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 मइ को प्रात: 10 बजे राजकीय आईटीआई अलीगंज लखनऊ में उपस्थित हो सकते हैं।

Next Story