उत्तर प्रदेश

Lucknow: कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया

Admindelhi1
7 Aug 2024 7:30 AM GMT
Lucknow: कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया
x
22 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला

लखनऊ: नगर निगम के 22 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के खिलाफ नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया.

नगर निगम के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने निगम के 22 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने लिखा है कि ये कर्मचारी हटाए जाने के बावजूद नगर निगम के आरआर विभाग कार्यालय में कब्जा किए हुए हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद दर्जनों कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय में डट गए. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने कहा कि इन कर्मचारियों का मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है. बाद में कर्मचारी नेताओं की नगर आयुक्त तथा महापौर से वार्ता हुई. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इन कर्मचारियों से नगर निगम कोई काम नहीं ले रहा है. इन्हें वर्ष 2018-19 में ही हटा दिया गया था. ये सभी कार्यदाई संस्था से लगे हुए थे. लोगों ने फर्जी तरीके से जबरन अलग रजिस्टर बनाकर उस पर हस्ताक्षर किया.

55 हजार रोडवेज कर्मियों के लिए सत्याग्रह किया: उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के 55000 संविदा कर्मचारियों की 40 सूत्री मांगों को लेकर सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने परिवहन निगम मुख्यालय पर सत्याग्रह किया. संगठन के अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने को लेकर नाराजगी जताई. संगठन के प्रांतीय महामंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि मुख्यालय के अंदर प्रदर्शन करने आए थे लेकिन गेट ही बंद कर लिया गया. इसलिए बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा. जसवंत सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों से गलती होने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है.

Next Story