- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ : बुजुर्ग की गला...
उत्तर प्रदेश
लखनऊ : बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या, गला घोंटने व शरीर पर आठ जगह चोट के निशान
Tara Tandi
8 Sep 2023 6:27 AM GMT

x
लखनऊ में मलिहाबाद में वाजिद नगर गांव निवासी किसान सोहन लाल यादव (65) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मवेशियों के लिए बने हाते में तख्त पर पड़ा मिला। बेटे ने पिता का शव देख पुलिस को सूचना दी। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं देर शाम को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर आठ जगह चोट के निशान भी मिले हैं।
वाजिदनगर में सोहन परिवार सहित रहता था। परिवार में दो बेटे विमल और पवन, दो बेटियां है, दोनों की शादी हो चुकी है। पत्नी सुमन की काफी पहले मौत हो गई। सोहन ने गांव के बाहर एक हाता बनाकर मवेशी पाल रखा था। वहीं देखभाल करता था। वहीं रात में सोता था। बुधवार रात को भी सोने गया। बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे के करीब छोटा बेटा पवन मवेशियों को चारा देने गया। हाते में मवेशियों के लिए चारा व चूनी रखने के लिए टीनशेड का कच्चा कमरा बना है। जिसमें सोहन सोता था। पवन ने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। इस पर पवन मवेशियों को चारा डालने लगा। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर दस्तक दी तो खुल गया। अंदर तखत पर शव पड़ा था। गले में रस्सी लिपटी थी। वहीं शरीर पर मिट्टी लगी थी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सात साल से हाते में ही रहता था सोहन
बड़े बेटे विमल के मुताबिक पिता सोहन पिछले सात सालों से गांव के बाहर बने हाते में मवेशियों की देखरेख के लिए रात को वही पर सोते थे। बुधवार शाम को भी वह घर से हाते में सोने के लिए निकले थे। जिसके बाद वह कुछ देर गांव की पुलिया पर बैठे थे। उसके बाद सोने के लिए हाते में चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे के करीब जब छोटा भाई पवन पहुंचा तो वह तख्त पर मृत पड़े थे। विमल ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके अलावा शरीर पर 8 जगह चोट के निशान मिले हैं।
Next Story