उत्तर प्रदेश

Lucknow: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की हुई मौत

Admindelhi1
28 July 2024 11:20 AM IST
Lucknow: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की हुई मौत
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज भेजा

लखनऊ: राजधानी के थाना पीजीआई क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों में अनुसार शिवजी वर्मा(65) पुत्र बाल कृष्ण निवासी ग्रीन वैली आवास कालोनी जगत खेडा मोड निकट सरस्वती मैरिज लान कल्ली पश्चिम थाना पीजीआई लखनऊ एवं इनके साथी विजय कुमार मिश्रा पुत्र अज्ञात उम्र करीब 62 वर्ष आदिल बिहार कालोनी कल्ली पश्चिम थाना पीजीआई लखनऊ प्रात: में टहलने के लिये निकले थे कि रास्ते में मैरी गोल्ड हास्पिटल के सामने रायबरेली रोड पर पहुचे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने शिवजी वर्मा व उनके साथी विजय कुमार मिश्रा को टक्कर मार दिया। परिजनों द्वारा जानकारी करने पर पता चला कि मृतक शिवजी वर्मा बिजली विभाग से रिटायर्ड थे एवं हास्पिटल में इलाजरत विजय कुमार मिश्रा उपरोक्त आर्मी से रिटायर्ड है ।

Next Story