उत्तर प्रदेश

Lucknow: भूकंप से कांपा यूपी, दहशत में लोग

Admindelhi1
10 July 2025 12:35 PM IST
Lucknow: भूकंप से कांपा यूपी, दहशत में लोग
x
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में गुरुवार सुबह भूकंप के झटक लगे

लखनऊ: देश की राजधानी दिल्‍ली के साथ यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में गुरुवार सुबह भूकंप के झटक लगे। ये झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए। तेज झटके की वजह से घबराए लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। इससे पहले 17 फरवरी को भी नोएडा और गाजियाबाद में भूकंप आया था।

सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर लोगों को कंपन महसूस हुआ। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

सेस्मिक जोन में आता है दिल्‍ली-एनसीआर: गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर सेस्मिक जोन 5 के अंतर्गत आता है, जो कि भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है। भूमि वैज्ञानिकों के मुताबिक, तीव्रता 4.1 होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर इसकी तीव्रता थोड़ी और ज्यादा होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Next Story