- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: डॉ. आशीष गोयल...
Lucknow: डॉ. आशीष गोयल का दावा, इस साल ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश को मिलेगा बड़ा उन्नयन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के मुख्यालय शक्ति भवन में आज वर्ष के पहले दिन अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्युत परिषद मुख्यालय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ0 आशीश कुमार गोयल ने कहा कि 2026 ऊर्जा क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी और लाभकारी बने इसके लिए हमें दिन-रात काम करना है।
हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे, साथ ही ऊर्जा निगम को देश के अनेक ऊर्जा निगम की तरह लाभकारी बना कर अपनी मेहनत दिखाएंगे. उन्होने ऊर्जा निगमों के कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नव वर्श की बधाई दी। अपने सम्बोधन में अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना हम सबकी सबसे पहली प्राथमिकता है।
डा0 आशीश कुमार गोयल ने कहा कि वितरण , उत्पादन एवं पlरे षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हो रहे हैं। ऊर्जा क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है और इस वर्ष विद्युत आपूर्ति और उत्पादन के साथ सभी क्षेत्रों में हम नया रिकॉर्ड बनाएंगे। संघ के अध्यक्ष अंकित सिंह एवं महामंत्री आशीष तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी ने अध्यक्ष महोदय सहित उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया।





