- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: डॉ. अजय कुमार...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: डॉ. अजय कुमार को मिला संघ लोक सेवा आयोग की कमान
Admindelhi1
14 May 2025 2:06 PM IST

x
संघ लोक सेवा आयोग
नई दिल्ली: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में डॉ. अजय कुमार का कार्यकाल उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा। उनकी नियुक्ति की अवधि संविधान के अनुच्छेद 316(2) के प्रावधानों के अनुसार विनियमित होगी और सेवा की शर्तें समय-समय पर संशोधित यूपीएससी (सदस्य) विनियम, 1969 द्वारा शासित होंगी। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार ने वर्ष 2019 से 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया था।
Tagsलखनऊडॉ. अजय कुमारसंघ लोक सेवा आयोगकमानLucknowDr. Ajay KumarUnion Public Service CommissionCommandजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





