- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मंडलायुक्त...
Lucknow: मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने यातायात सुधार के लिए निरीक्षण किया

लखनऊ: शहर में यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने रविवार को अयोध्या रोड स्थित कमता, मटियारी, बीबीडी, तिवारीगंज और नादरगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध: मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि ब्लैक टॉप (सड़क के मुख्य हिस्से) पर गाड़ियों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा मिलता है तो उसका तत्काल चालान किया जाए।
यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ बनेंगे अस्पताल: सीएम योगी का बड़ा फैसलकमता बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने वाले चालकों और परिचालकों पर जुर्माना लगाने या वेतन कटौती करने के आदेश भी दिए गए। इसके अलावा, अभियान चलाकर सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
बीबीडी चौराहे पर फुट ओवर ब्रिज बनेगा: बीबीडी चौराहे के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को अवस्थापना निधि से इसे स्वीकृत कर जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, लेसा (LUCKNOW ELECTRICITY SUPPLY ADMINISTRATION) के अधिकारियों को आदेश दिया गया कि ब्लैक टॉप पर लगे बिजली के खंभे तत्काल हटाए जाएं।
कानपुर रोड पर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश: एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के परियोजना निदेशक को निर्देश दिए गए कि कानपुर रोड (नादरगंज) में निर्माणाधीन सड़कों का काम तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मैनपावर और मशीनरी बढ़ाकर कार्य को युद्ध स्तर पर निपटाया जाए।
भारी वाहनों के डायवर्जन के निर्देश: अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जुनाबगंज से होकर जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन सुनिश्चित किया जाए, जिससे शहर में ट्रैफिक की समस्या कम हो।
अधिकारियों की मौजूदगी: निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





