उत्तर प्रदेश

Lucknow: गूगल मैप पर ध्यान, सड़क पर दुर्घटना

Admindelhi1
22 Jan 2026 8:37 PM IST
Lucknow: गूगल मैप पर ध्यान, सड़क पर दुर्घटना
x
"मोड़ पर बाइक सवार कुएं में गिरा"

लखनऊ: रायबरेली के भवानीगढ़ निवासी 25 वर्षीय रितेश जायसवाल बुधवार रात एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना में पुराने कुएं में गिर गए। रितेश, जो सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एवीएम कॉलोनी में रहते हैं और चौक की शराब की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करते हैं, घर लौट रहे थे।नगराम-करोरा मार्ग के हसवा नहर पुल के पास मोड़ पर गूगल मैप देख रहे रितेश का संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक कुएं की दीवार से टकराकर वे उसमें जा गिरे। आसपास कोई मौजूद नहीं था और वे खुद बाहर नहीं निकल सके।

इसी दौरान गश्त पर निकले नगराम थाने के सिपाही पवन यादव और सुरजीत को सड़क किनारे एक लावारिस बाइक नजर आई। पास जाकर उन्होंने रितेश की आवाज सुनी और कुएं में झांककर उन्हें देखा। दोनों सिपाहियों ने अपने मफलर और शॉल को जोड़कर रस्सी बनाई और रितेश को सुरक्षित बाहर निकाला।हादसे में रितेश को मामूली चोटें आईं । सयोग से कुएं में पानी कम था और सिर सुरक्षित रहा, जिससे उनकी जान बच गई। रितेश ने अपनी जान बचाने वाले सिपाहियों का धन्यवाद किया।


Next Story