- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: जेपीएनआईसी...
Lucknow: जेपीएनआईसी प्रवेश द्वार पर मुश्किलों का सामना

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) का गेट पार करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। सुरक्षा कारणों से सेंटर के मुख्य गेट पर ईंटों की मोटी दीवार बना दी गई है, जिसके ऊपर टीन की चादरें लगाकर पूरी तरह से रास्ता बंद कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। JPNIC की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात है। किसी भी आम नागरिक या राजनीतिक व्यक्ति को बिना अनुमति परिसर में प्रवेश की इजाज़त नहीं दी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह कदम केवल एहतियाती तौर पर उठाया गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।





