उत्तर प्रदेश

Lucknow : ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ,पारंपरिक तरीके से खेली गई होली

Tara Tandi
25 March 2024 9:25 AM GMT
Lucknow : ऊंट पर सवार होकर निकले डिप्टी सीएम ,पारंपरिक तरीके से खेली गई होली
x
लखनऊ : राजधानी में सोमवार की सुबह से ही रंग पर्व के रुझान आने शुरू हो गए। रंग बरसे..... और बलम पिचकारी... की घरों और चौराहों पर धुनों पर बच्चों और बड़ों की मस्ती के साथ सुबह की शुरुआत हुई। देखते ही देखते रंगे-पुते चेहरे सड़कों पर नजर आने लगे। मौसम ने भी पूरा साथ दिया। खुले मौसम में बच्चों से लेकर बड़ो तक सब होली के रंगों से सराबोर होते रहे। होली है....के साथ चौक और चौपटिया में परंपरागत होली बारात निकली। ढोल-नगाड़ों पर झूमते शहरियों ने एक दूसरों को जमकर रंग लगाया। दोपहर तक लोग रंग खेलते रहे। शाम ढलने के बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली मिलने की शुरुआत होगी।
नागर जी से लेकर लाल जी टंडन तक होते थे बारात में शामिल
लखनऊ की हृदयस्थली चौक में साहित्य सूर्य अमृत लाल नागर और स्व. लालजी टंडन ने होली बरात की परंपरा शुरू की थी। होली की रंगारंग बरात गंगा-जमुन तहजीब की एक ऐसी परपंरा है, जो आज तक निभाई जा रही है। इसमें विधायक, सासंद, पूर्व राज्यपालों ने भी शिरकत की है। होली बारात में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने शामिल होकर होली की शुभकामनाएं दी। ये बारात कोनेश्वर मंदिर से निकली और खुनखुन जी रोड चौराहा, कमला नेहरू मार्ग , विक्टोरिया स्ट्रीट, मेफेयर तिराहा होते हुए अकबरी गेट, चौक से होकर मुन्नुलाल धर्मशाला पर समाप्त हुई।
Next Story