- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: SSC MTS...
Lucknow: SSC MTS परीक्षा में देहरादून पुलिस ने की कार्रवाई

लखनऊ: स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी द्वारा आयोजित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना कोतवाली, जनपद देहरादून (उत्तराखंड) क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार पुत्र चंद्रभान गॉड निवासी ग्राम सुरजीपुर, पोस्ट भाटपाररानी, जनपद देवरिया (उत्तर प्रदेश) तथा भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन नंबर-4, पोस्ट नाथवाला, जनपद देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार चार फरवरी से संचालित हो रही एमटीएस परीक्षा में महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। आरोपियों ने लोकल नेटवर्किंग के माध्यम से प्रॉक्सी सर्वर सेटअप किया था और रिमोट एक्सेस के जरिए प्रश्नपत्र हल कराए जा रहे थे।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। एसटीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





