- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : कानपुर में...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री , रात में भी देश में सबसे गर्म रही
Tara Tandi
16 Jun 2024 6:23 AM GMT
x
Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को कानपुर देश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा। 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यहां की रात भी देश में सबसे गर्म रही।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्से लू और गर्मी की चपेट में रहे। शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में गर्मी से 31 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक ऐसे ही हालत रहेंगे। रविवार को भी पारा बढ़ने की अनुमान जताया जा रहा है।
कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के चलते शनिवार को 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें कानपुर में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी और आसपास भी गर्मी से 14 लोगों की जान चली गई। इनमें वाराणसी में सात, बलिया में तीन, मिर्जापुर में दो और गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक की व्यक्ति की जान गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को मानसून अपडेट देते हुए कहा कि आगामी 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के बाद ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी।
सर्वाधिक गर्म शहर और तापमान
शहर अधिकतम तापमान
कानपुर 46.3
हमीरपुर 46.2
झांसी 46.1
वाराणसी 46.0
प्रयागराज 46.0
आगरा 45.5
उरई 45.4
बाराबंकी 45.4
TagsLucknow कानपुर दिनतापमान 46.3 डिग्रीरात सबसे गर्म रहीLucknow Kanpur daytemperature 46.3 degreesnight was the hottestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story