उत्तर प्रदेश

Lucknow: साइबर जालसाजों ने निवेश का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए ठगे

Admindelhi1
19 Feb 2025 1:35 PM IST
Lucknow: साइबर जालसाजों ने निवेश का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए ठगे
x
मुकदमा दर्ज

लखनऊ: थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना में रहने वाली एक महिला को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर पैसा दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए। निवेश किए पैसे वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ और पीजीआई थाने पुलिस को तहरीर दी पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 16 निवासी यास्मीन के मुताबिक बीते 5 नवंबर, 2024 को मेधना सूधीर नाम की महिला का टैलीग्राम आया जिसने एक आनलाइन गहने की कमपनी (SHANE.CO) पर इनवेस्टमैन्ट का आफर दिया,और समझाया कि आप द्वारा रकम निवेश करने पर आपको इतना फायदा होगा।

उनकी बातो मे आकर पहले 10,000 रुपए जमा कर दिये। फिर बार बार मैसेज आने के बाद 7, नवंबर को 20,000, और 64500 और डाल दिया।

इसके बाद साइबर ठगों ने झांसा दिया कि ऑफर चल रहा है और पैसे डालिए तब आपको दो गुना फायदा होगा, वरना आपके पैसे वापस नहीं होंगे।

पीड़िता का कहना था कि अपने साथ ठगी का एहसास होने पर बीती 9 नवंबर 2024 को आनलाइन लीगल इंडिया पर कम्पलेन की थी लेकिन 3 महीने हो गये और कोई हल नही निकला ।

पीड़िता ने पीजीआई कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Next Story