उत्तर प्रदेश

Lucknow: मां को समर्पित अभियान में करोड़ों पौधे धरती की गोद में

Admindelhi1
9 July 2025 3:27 PM IST
Lucknow: मां को समर्पित अभियान में करोड़ों पौधे धरती की गोद में
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव को जोड़ते हुए चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान को प्रदेशवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शनिवार सुबह से शुरू हुए इस वृहद अभियान के अंतर्गत दोपहर 1:30 बजे तक 23 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं।

राज्य सरकार द्वारा विकसित लाइव डैशबोर्ड सिस्टम के जरिए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण की रीयल-टाइम काउंटिंग हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, छात्र, किसान और आम नागरिक पूरे उत्साह से इस अभियान में भाग ले रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण सुरक्षा ही नहीं, बल्कि लोगों को भावनात्मक रूप से पेड़ों से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस अभियान का शुभारंभ कर लोगों को प्रेरित किया कि हर कोई अपनी मां की स्मृति या सम्मान में एक पौधा जरूर लगाए।

इस ऐतिहासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश को हरियाली की दिशा में बड़ी छलांग मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दिन के अंत तक कुल वृक्षारोपण की संख्या क्या नया रिकॉर्ड बनाती है।

Next Story