उत्तर प्रदेश

Lucknow: रेलवे में भ्रष्टाचार का खुलासा, दो गिरफ्तार

Admindelhi1
28 Jan 2026 11:00 AM IST
Lucknow: रेलवे में भ्रष्टाचार का खुलासा, दो गिरफ्तार
x

लखनऊ: सीबीआई ने हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय में तैनात असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर (ADFM) और एक अकाउंटेंट को मंगलवार को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर पेंशन जारी करने के बदले 3.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

सीबीआई के अनुसार, इस मामले में छितवापुर निवासी अभिषेक सिंह ने एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी चाची रानी गौतम की पेंशन जारी कराने के लिए डीआरएम कार्यालय के अकाउंटेंट आकाश त्यागी ने रिश्वत मांगी है।शिकायत में कहा गया कि पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) जारी कराने के लिए एक लाख रुपये और पेंशन भुगतान के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे गए थे। रिश्वत की रकम ADFM अक्षय श्रीवास्तव को देने की बात भी कही गई थी।

शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन किया। अभिषेक सिंह को 70 हजार रुपये देकर आकाश त्यागी के पास भेजा गया। जैसे ही आकाश ने रकम ली, सीबीआई टीम ने उसे पकड़ लिया और रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद ADFM अक्षय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया गया।सीबीआई ने दोनों के आवास पर छापेमारी भी की है। दोनों आरोपियों को बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Next Story