उत्तर प्रदेश

Lucknow: रॉबर्ट वाद्रा के बयान पर विवाद, याचिका पर शुक्रवार को होगी कानूनी बहस

Admindelhi1
1 May 2025 11:33 AM IST
Lucknow: रॉबर्ट वाद्रा के बयान पर विवाद, याचिका पर शुक्रवार को होगी कानूनी बहस
x

लखनऊ: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाद्रा के विवादित बयान के खिलाफ दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ शुक्रवार को सुनवाई करेगी। यह मामला बुधवार को न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन तकनीकी कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी।

यह याचिका हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस और अन्य संगठनों की ओर से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं ने केंद्र सरकार को विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और वाद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की है।

गौरतलब है कि रॉबर्ट वाद्रा ने एक बयान में कहा था कि "पहलगाम में गैर-मुस्लिमों पर हमला इसलिए हुआ क्योंकि आतंकियों को लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।" उनके इस बयान को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया था।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

Next Story