- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: वेतन कटौती और...
Lucknow: वेतन कटौती और छंटनी पर संविदा कर्मियों का विरोध, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर रविवार को प्रदेशभर के कई जनपदों में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों को काम के बाद वेतन न मिलने और 55 वर्ष की आयु सीमा का हवाला देकर की जा रही छंटनी का विस्तार से उल्लेख किया गया।
संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रबंधन की ओर से संविदा कर्मियों को मनमाने तरीके से कार्य से हटाया जा रहा है, और हटाए गए कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन भी नहीं दिया गया। यह स्थिति न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि कर्मचारियों की आजीविका पर सीधा हमला है।
लखनऊ में संघ की ओर से मुख्य संरक्षक कौशल किशोर और मलिहाबाद की विधायक जय देवी को ज्ञापन सौंपा गया। जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।





