उत्तर प्रदेश

Lucknow : पोल पर काम करते हुए करंट से संविदा कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Saba Naaz
29 Jun 2025 3:23 PM IST
Lucknow : पोल पर काम करते हुए करंट से संविदा कर्मचारी की दर्दनाक मौत
x
Lucknow लखनऊ : राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में रविवार सुबह 8 बजे बंद बिजली चालू करने के दौरान हादसा हो गया। हादसे में लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा अचानक 11 हजार वोल्ट की बंद लाइन का वायर छूने से हुआ। ऐसा प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है। मामले की जांच करने के लिए मौके पर मुख्य अभियंता, अमौसी जोन रजत जुनेजा टीम के साथ पहुंचे हैं।
घटना की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि अमानीगंज पॉवर हाउस के संविदा कर्मी कसमंडी खुर्द के मल्हौलीहार निवासी राजेश (28) की सदरपुर गांव में लाइन सही करते समय करंट लगने से मौत हो गई है। राजेश सदरपुर गांव में शट डाउन लेकर पोल पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। उस वक्त ही लाइन में करंट आने से चिपक गया। मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story