- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: अवध चौराहे पर...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: अवध चौराहे पर अंडरपास का निर्माण तेज, दिल्ली-आगरा जाने वालों को मिलेगी राहत
Harrison
22 Aug 2025 8:40 PM IST
x
Lucknow लखनऊ: राजधानी से कन्नौज, आगरा, मथुरा, नोएडा व दिल्ली जाने वाले लोगों को अवध चौराहे पर जाम में न फंसना पड़े, इसके लिए अवध चौराहे पर अंडरपास का काम काफी तेजी से चल रहा है। वीआईपी रोड से आने वाले वाहन सीधे अवध अंडर पास के जरिए पारा जाने वाली रोड पर निकलेंगे। यहां जाम में फंसकर पच्चीस से तीस मिनट अभी तक खराब होते थे। अगर यह समय बच जाए तो वाहन चालक पंद्रह से बीस किमी की दूरी तय कर सकता है।
लंबे समय से आगरा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करने वाले इस अंडरपास के लिए मांग कर रहा थे। इस अंडर पास के बनने के बाद ट्रैफिक लोड चालीस प्रतिशत कम होने का अनुमान है। क्योंकि चारबाग से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट, उन्नाव व कानपुर जाने वाला ट्रैफिक ही अंडर पास के ऊपर बनी रोड पर चलेगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों का आवागमन रहेगा। डबल गर्डर बाक्स का अंडर पास बनाया जा रहा है, जो दो लेन का होगा।
Tagsलखनऊअवध चौराहेअंडरपासनिर्माण तेजदिल्लीआगराजाने वालोंमिलेगी राहतLucknowAvadh crossroadsunderpassconstruction in full swingpeople going to DelhiAgrawill get reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





