- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: 25 अप्रैल को...
Lucknow: 25 अप्रैल को यूपी में कांग्रेस का भाजपा विरोध, प्रदेश भर में प्रदर्शन का ऐलान

लखनऊ: नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता 25 अप्रैल को प्रदेश भर में भाजपा कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर ईडी की कार्रवाई का सख्त विरोध किया जाएगा। 28 अप्रैल को बस्ती में संविधान बचाओ रैली की जाएगी। बुधवार को कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों व नवनियुक्त जिला व शहर इकाइयों के अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के जरिये संवैधानिक संस्थाओं को निरंतर कमजोर किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मनगढंत मामले गढे़ जा रहे हैं। संसदीय प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है व अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इस संविधान विरोधी मानसिकता व कृत्यों के खिलाफ लगातार संविधान बचाओं रैलियां आयोजित कर जनता के समक्ष इन्हें बेनकाब किया जाएगा। पहली राज्य स्तरीय संविधान बचाओं रैली का आयोजन 28 अप्रैल को बस्ती में किया जाएगा।





