उत्तर प्रदेश

Lucknow: कांग्रेस चुनावी तैयारियों में, सीतापुर से रैलियों का आगाज़

Admindelhi1
24 Jan 2026 4:27 PM IST
Lucknow: कांग्रेस चुनावी तैयारियों में, सीतापुर से रैलियों का आगाज़
x

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की ओर से प्रदेशभर में होने वाली महारैलियों की श्रृंखला की शुरुआत शनिवार को सीतापुर से की जा रही है। इसके तहत अलग-अलग मंडलों में कुल 30 महारैलियों का आयोजन प्रस्तावित है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इन महारैलियों के माध्यम से पार्टी पंचायत और विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी नीतियां, कार्यक्रम और मुद्दे जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रमुख रैलियों में सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रित किया गया है।

अजय राय के अनुसार, सीतापुर के बाद अगली महारैली आगरा में होगी। इसके अलावा एक फरवरी को लखनऊ, आठ फरवरी को वाराणसी, 14 फरवरी को अलीगढ़, 16 फरवरी को सहारनपुर, 28 फरवरी को रामपुर, 12 मार्च को लखीमपुर खीरी, 22 मार्च को बदायूं, 29 मार्च को बाराबंकी, 31 मार्च को मुजफ्फरनगर और पांच अप्रैल को बागपत में महारैली आयोजित करने की तैयारी चल रही है।

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन महारैलियों के जरिए संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनाव से पहले पार्टी जनता के बीच अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराएगी।

Next Story