उत्तर प्रदेश

Lucknow: जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, त्वरित निर्देश जारी

Admindelhi1
16 Feb 2026 1:46 PM IST
Lucknow: जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, त्वरित निर्देश जारी
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जन-समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में भूमि विवाद, पुलिस प्रकरण, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, रोजगार एवं अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाने को कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से कार्य कर रही है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूती मिल रही है।

Next Story