- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सीएम योगी ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का स्वास्थ्य जाना
Admindelhi1
24 Jan 2026 5:29 PM IST

x
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर अयोध्या के राम जन्मभूमि न्यास एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष, परम पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से महाराज जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार की प्रगति के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज जी के करीबियों एवं ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से भी संवाद किया।
चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जानकारी दी और उनको दिए जा रहे चिकित्सीय उपचार से अवगत कराया।
Tagsलखनऊसीएम योगीमहंतनृत्य गोपाल दासमहाराजस्वास्थ्यजानाLucknowCM YogiMahantdance Gopal DasMaharajhealthgoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





