- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: सीएम योगी ने...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वॉलिंटियर्स को रवाना किया
Admindelhi1
17 Sept 2024 4:47 PM IST

x
बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा 'स्वच्छता ही सेवा' का शुभारंभ किया। इसके तहत सीएम ने नमो प्लॉगथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वॉलिंटियर्स को भी रवाना किया।
'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर यह आयोजन किया गया। सीएम ने स्वच्छता का संदेश देते हुए झोला व 'स्वच्छता ही सेवा' टी-शर्ट भी लोगों को भेंट किया।
नमो प्लॉगथान के तहत सैकड़ों वॉलिंटियर्स जोरदार बारिश के बीच जुबां पर 'भारत मां की जय, वंदे मातरम और हाथों में छाता लिए' रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या आदि शामिल हुए।
Tagsलखनऊसीएम योगीहरी झंडीस्वच्छतावॉलिंटियर्सरवानाबारिशनमो प्लागथॉनLucknowCM Yogigreen flagcleanlinessvolunteersleftrainNamo Plugathonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





