- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow : स्कूल में...
उत्तर प्रदेश
Lucknow : स्कूल में चक्कर खाकर गिरी कक्षा 3 की छात्रा ,डॉक्टरों ने मृत घोषित
Tara Tandi
14 Sept 2024 3:30 PM IST
x
Lucknow लखनऊ । मोंटफोर्ट स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा मानवी सिंह (12) चक्कर खाकर सीढ़ियों से नीचे गिर गई। उसे पास के फातमा अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता शिखर सिंह विकासनगर इलाके में परिवार समेत रहते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। उन्होंने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक छात्रा मानवी सिंह दोपहर 12.30 बजे स्कूल में चक्कर खाकर गिर गई थी। उसे फातिमा अस्पताल ले गए थे। फातिमा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे चंदन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के परिजन थाने पर आए थे।
उन्होंने लिखित में दिया है कि वह बेटी की मौत के मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस को छात्रा के परिजनों ने बताया कि वह बीमार चल रही थी। बीते तीन-चार सालों से उसका इलाज चल रहा था, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
TagsLucknow स्कूल में चक्करखाकर गिरी कक्षा 3 छात्राडॉक्टरों मृत घोषितLucknow: Class 3 student fainted in schoolfell downdeclared dead by doctorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





