उत्तर प्रदेश

Lucknow: चाइनीज मांझा बना हादसे की वजह, पुलिस ने शुरू की जांच

Admindelhi1
2 March 2026 1:22 PM IST
Lucknow: चाइनीज मांझा बना हादसे की वजह, पुलिस ने शुरू की जांच
x

लखनऊ: राजधानी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरनाक असर एक बार फिर सामने आया है। 25 फरवरी को चौक क्षेत्र में बाइक से गुजर रहे केजीएमयू के डॉक्टर डॉ. दीपक कुमार गुप्ता का गला चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कट गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर लटक रहे मांझे की चपेट में आ गए। अचानक गले में तेज कट लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती बढ़ाने की बात कही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे मांझे का प्रयोग न करें और कहीं भी इसकी बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Next Story