- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने आपदा में प्रभावितों को तुरंत सहायता देने के निर्देश दिए
Admindelhi1
18 April 2025 11:23 AM IST

x
प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें : योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केन्द्रों पर गेहूं के सुरक्षित भण्डारण का पूरा ध्यान रखा जाए।
सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
Tagsलखनऊमुख्यमंत्री योगीआपदाप्रभावितोंसहायतानिर्देशआंधी-बारिशओलावृष्टिवज्रपातराहत कार्यसंचालितLucknowChief Minister Yogidisasteraffected peopleassistanceinstructionsstorm-rainhailstormthunderstormrelief workconductedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





