- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने मातृ दिवस पर मातृ शक्ति और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Admindelhi1
11 May 2025 1:48 PM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन करते हुए उनको शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में मुख्यमंत्री ने संस्कृत में श्लोक लिखा, ‘‘या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!’’ योगी ने कहा, “परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु मां, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। मां हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन-अभिनंदन।’’
Tagsलखनऊमुख्यमंत्री योगीमातृ दिवसमातृ शक्तिप्रदेशवासियोंशुभकामनाएंLucknowChief Minister YogiMother's Daymother powerpeople of the statebest wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





