- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: मुख्यमंत्री ने आंधी-बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत व पुनर्वास के दिए निर्देश
Admindelhi1
6 May 2025 12:19 PM IST

x
अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें: योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।
Tagsलखनऊमुख्यमंत्री योगीआंधी-बारिशप्रभावितइलाकोंराहतपुनर्वासनिर्देशLucknowChief Minister Yogistorm-rainaffectedareasreliefrehabilitationinstructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





