उत्तर प्रदेश

Lucknow: ट्रक फँसने से हुई अफरा-तफरी, लेकिन नुकसान टला

Admindelhi1
6 Feb 2026 6:35 PM IST
Lucknow: ट्रक फँसने से हुई अफरा-तफरी, लेकिन नुकसान टला
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़े इस गिरोह के पांच सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोकीन, गांजा, अफीम और आर्गेनिक गांजा बरामद किया है।

एसटीएफ को बीते कुछ दिनों से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि एक संगठित गिरोह लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति कर रहा है। विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों, नाइट क्लबों, पब और बार में इन नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही थी। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एसटीएफ टीम ने सूचना को सत्यापित किया। अभिसूचना के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कुछ तस्कर दिल्ली से अवैध रूप से कोकीन, अफीम, गांजा और आर्गेनिक गांजा लेकर लखनऊ आने वाले हैं।5 फरवरी 2026 को रात करीब 22 बजे, एसटीएफ टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गली में घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शिवराजपुर टोल प्लाजा के पास संदिग्ध पिकअप से मृत पशुओं की खालें की बरामद ये खबर भी पढ़े : पुलिस ने शिवराजपुर टोल प्लाजा के पास संदिग्ध पिकअप से मृत पशुओं की खालें की बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

राजकुमार उर्फ चिका पुत्र छोटेलाल, निवासी साउथ दिल्ली

भाषण को पढ़ने से इनकार के बाद कर्नाटक राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव तेज ये खबर भी पढ़े : भाषण को पढ़ने से इनकार के बाद कर्नाटक राज्यपाल और सरकार के बीच टकराव तेज

राजकुमार पुत्र कमलेश कुमार, निवासी साउथ दिल्ली

सैय्यद दावर अलवी पुत्र सैय्यद हसन अलवी, निवासी हुसैनगंज, लखनऊ

यश श्रीवास्तव उर्फ उत्तम पुत्र अनिल कुमार श्रीवास्तव, निवासी गोरखपुर

प्रभजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी नाका हिन्दोला, लखनऊ

बरामद सामग्री

17 ग्राम अवैध कोकीन

2 किलोग्राम अवैध गांजा

1.5 किलोग्राम अवैध अफीम

200 ग्राम आर्गेनिक गांजा

8,000 रुपये नकद

5 मोबाइल फोन

पूछताछ में अहम खुलासे

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। राजकुमार उर्फ चिका और राजकुमार दिल्ली से अवैध मादक पदार्थ लाकर लखनऊ में सप्लाई करते थे। यश श्रीवास्तव और प्रभजीत सिंह इन नशीले पदार्थों को स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ नाइट क्लब, पब और बार में बेचते थे।

अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों और तय ड्रेस कोड का इस्तेमाल करते थे। ग्राहकों से मोबाइल संदेशों के जरिए संपर्क किया जाता था। यह गिरोह पिछले लगभग तीन वर्षों से सक्रिय था।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना हुसैनगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0सं0 10/2026, धारा 8/20/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Next Story