- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बारिश के बाद...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: बारिश के बाद मौसम में बदलाव, उमस ने लोगों को किया बेहाल
Tara Tandi
30 May 2025 3:41 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । राजधानी के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरा दिन उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। देर रात तक बादलों की आवाजाही के चलते गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। गोमती नगर, चिनहट, इंदिरा नगर, विकास नगर, खुर्रम नगर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि देर रात 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग में आज से अगले 4 दिनों तक लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्वी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। हालांकि, तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी के चलते लोगों के लिए आफत बनी रहेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा।
TagsLucknow बारिश मौसम बदलावउमस लोगोंकिया बेहालLucknow rainweather changehumiditypeople are in troubleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





