उत्तर प्रदेश

Lucknow: खेल महाकुंभ के चलते ट्रैफिक में बदलाव, शहरवासियों को मिलेगी नई व्यवस्था

Admindelhi1
19 April 2025 11:25 AM IST
Lucknow: खेल महाकुंभ के चलते ट्रैफिक में बदलाव, शहरवासियों को मिलेगी नई व्यवस्था
x
20 हजार से अधिक स्कूली बच्चे करेंगे प्रतिभाग

लखनऊ: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार 19 अप्रैल से सोमवार 21 अप्रैल तक सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। समारोह का उद्घाटन केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस समारोह में 20 हजार से अधिक स्कूली बच्चे प्रतिभाग करेंगे। वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए डीसीपी यातायात ने हजरतगंज की तरफ आने वाले मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। डायवर्जन सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग के इंतजाम किए हैं। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी में एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए वाहन चालक को यातायात कंट्रोल रूम नंबर-9454405155 पर सूचना देनी होगी।

यहां रहेगी रोक:-

- डालीगंज पुल चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा की तरफ।

- क्लार्क अवध तिराहा/सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ।

- अशोक लाट चौराहा से परिवर्तन/सुभाष चौराहा/हजरतगंज चौराहा की तरफ।

- आईटी चौराहा सुभाष चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ ।

- हजरतगंज से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, डालीगंज चौराहा की तरफ।

- लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहा की तरफ।

- फायर स्टेशन तिराहा से बाल्मीकी तिराहा की तरफ।

- सहारागंज तिराहा से चिरैयाझील की तरफ।

- मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा की तरफ।

- रोडवेज/सिटी बसें/ कॉमर्शियल वाहन समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर क्लार्क अवध तिराहा की तरफ ।

- निशातगंज से पेपर मिल तिराहा, सिंकदरबाग की तरफ।

- चारबाग से केकेसी की तरफ आने वाली रोडबेज/सिटी बसे हजरतगंज की नहीं आ सकेंगी।

यहां से जाएं:-

- डालीगंज पुल चौराहा से इक्का तांगा चौराहा, आईटी चौराहा, सिटी स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, अषोक लाट चौराहा होकर।

- क्लर्क अवध तिराहे से सुभाष/परिवर्तन चौराहा, अशोकलाट चौराहा से लालबाग होकर।

- ये वाहन कैसरबाग बस अड्डा, स्वास्थ्य भवन तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज चौराहा, अशोक लाट चौराहा, बर्लिग्टन/रॉयल होटल चौराहा होकर।

- आईटी चौराहे से निशातगंज, डालीगंज चौराहा होते हुए।

- हजरतगंज से गोल मार्केट चौराहा, आईटी, रॉयल होटल, बर्लिग्टन चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, लालबाग चौराहा होकर।

- लालबाग चौराहा से रॉयल होटल चौराहा होकर।

- ये वाहन लालबाग चौराहा, रॉयल होटल होकर।

- सहारागंज से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होकर।

- मोतीमहल तिराहा से सहारागंज तिराहा, सिकंदरबाग होते हुए।

- कमता तिराहा से शहीदपथ, उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुंवर जगदीश चौराहा , केकेसी रेलवे अंडरपास होक।

- ये वाहन पेपर मिल तिराहा से आरआर बंधा, समता मूलक होकर।

- ये वाहन केकेसी तिराहा, कुंवर जगदीश चौराहा,बंगला बाजार होकर।

यहां रहेगा प्रतिबंध

- चिरैयाझील तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा , मोतीमहल तिराहा से केडी सिंह स्टेडियम तिराहा व हिन्दी संस्थान तिराहा की तरफ पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

- बर्लिंग्टन चौराहा, 1090 चौराहा से हजरतगंज की तरफ रोडवेज/सिटी बसें/कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज (पीएनटी बालू अडडा) से चिरैया झील की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

एसबीआई से मोतीमहल तक पार्किंग पर रोक

- वीवीआईपी वैकल्पिक आवागमन मार्ग होने के कारण एसबीआई तिराहा से मोतीमहल तिराहा तक किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नही होंगे।

स्कूली वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

- एसबीआई तिराहा से हिन्दी संस्थान तिराहा तक

- सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किग

- मोतीमहल लॉन के अंदर

- नेशनल पीजी कालेज का खेल मैदान

- लक्ष्मणमेला मैदान

- शाहनजफ इमामबाड़ा का मैदान

- लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल मैदान

- झूलेलाल पार्क

- डीएम आवास पेट्रोल पंप तिराहा से परिवर्तन चौक चौराहा तक

- लामार्ट गर्ल्स इंटर कालेज ग्राउंड पार्किग

- परिवर्तन चौक चौराहा से स्वास्थ्य भवन चौराहा तक

- नदवा बंधा रोड़

Next Story