- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: नाम बदल कर...
उत्तर प्रदेश
Lucknow: नाम बदल कर युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म ,गर्भपात कराया
Tara Tandi
29 Sept 2024 11:53 AM IST

x
Lucknow लखनऊ । अरशद नाम के युवक ने खुद को दक्ष बताकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर नशीला पेय पिलाकर रेप कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि करीब डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात कराया। संप्रदाय की हकीकत सामने आने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद मदेयगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
मड़ियांव इलाके में रहने वाली युवती यहियागंज में दुकान में काम करती थी। वह उस समय मदेयगंज इलाके में किराए पर रहती थी। यहियागंज दुकान पर ही हसनगंज निवासी अरशद से दोस्ती हुई थी। अरशद ने अपनी पहचान छिपा दक्ष बनकर मिला था। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैटिंग और मोबाइल पर बातचीत होने लगी।
अरशद ने अपने जाल में फंसाने के बाद उसके साथ करीब ड़ेढ साल तक शारीरिक शोषण किया। इसी बीच युवती को अरशद की हकीकत पता चल गई। उसने विरोध किया तो पिटाई की। जान से मारने और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वयरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने थाने पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर अरशद की पूरी हकीकत बयां की। इंस्पेक्टर मदेयगंज राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
TagsLucknow नाम बदल कर युवकहिंदू युवतीप्रेम जालफंसा दुष्कर्मगर्भपात करायाLucknow: Young man with changed nameHindu girllove trapgot rapedgot abortion doneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





