उत्तर प्रदेश

Lucknow: यूपी में कार और बाइक खरीदना होगा महंगा

Admindelhi1
9 April 2025 2:03 PM IST
Lucknow: यूपी में कार और बाइक खरीदना होगा महंगा
x
वन टाइम टैक्‍स में बढ़ोतरी, नई दरें जल्‍द होंगी लागू

लखनऊ: राज्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने वाहन खरीद पर रोड टैक्स में एक प्रतिशत की वृद्धि की है। अभी तक दोपहिया वाहनों की कीमत एक लाख रुपये है। अब उन्हें इस पर 1000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इसी तरह 10 लाख रुपये तक के चार पहिया वाहनों पर 10,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई।

परिवहन निगम से प्राप्त होने वाले राजस्व में वृद्धि करने तथा परिवहन विभाग के कर ढांचे में परिवर्तन करने के लिए उत्तर प्रदेश मोटरयान कर अधिनियम, 1997 की धारा 4(1) के अन्तर्गत पूर्व की अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए नई अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

अब नई अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। अब तक 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले नॉन-एसी वाहनों पर 7% टैक्स लगता था, जो अब बढ़कर 8% हो जाएगा। इसी तरह, अब तक 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वातानुकूलित वाहनों पर 8 प्रतिशत टैक्स लगता था, जो अब 9 प्रतिशत होगा और 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले चार पहिया वाहनों पर अब 10 प्रतिशत के बजाय 11 प्रतिशत टैक्स देना होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि करीब 10 साल बाद निजी हल्के वाहनों पर रोड टैक्स बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से तुलना की जाए तो उत्तर प्रदेश में रोड टैक्स अभी भी कम है।

Next Story